फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नागरिक अस्पताल में कोरोना वैक्सीन ही नहीं, कैसे होगा बचाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कोरोना देश में फिर से अपने पैर पसार रहा है। कई दिनों से कोरोना के केसों में भी वृद्धि हो रही है। बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में कोरोना की जांच करवाए जाने के बाद दो केस सामने आए हैं। नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने इसको लेकर पूरी तरह एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। साथ ही अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को मुंह पर फेस मास्क लगाकर पहुंचने के लिए कहा जा रहा है। हालांकि बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में फिलहाल कोरोना की कोई भी वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में बचाव कैसे होगा। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सरकार को कोरोना वैक्सीन की डिमांड भेज दी गई है। जल्द ही यहां वैक्सीन पहुंचेगी।
विज्ञापन

कोरोना के खतरे को भांपते हुए नागरिक अस्पताल में 8 बिस्तर का फ्लू वार्ड बना दिया गया है। साथ ही यदि मरीजों की संख्या भी बढ़ती है तो वार्ड और बिस्तरों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी। खांसी, जुकाम, बुखार, गला दर्द की शिकायत वाले मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में फ्लू क्लीनिक काफी समय से चालू है। यहां मरीजों के लिए वेंटिलेटर, ऑक्सीजन व अन्य सभी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।
संक्रमण से बचने के लिए मरीजों को मास्क लगाने की सलाह
बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में खांसी, जुकाम के अलावा अन्य बीमारी से ग्रसित मरीजों के साथ-साथ अस्पताल में पहुंचने वाले अन्य लोगों को भी अस्पताल प्रबंधन की ओर से मास्क लगाने की सलाह दी है। चिकित्सकों का कहना है कि कुछ दिनों तक इससे बचकर रहा जाए तो यह गंभीर नहीं होगा।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए टिप्स
जैसे-जैसे कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। फिर से लोग परेशान होने लगे हैं। नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने कोरोना से बचाव के लिए कई तरह के उपाय बताए हैं। इनमें कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी रखना जरूरी है। व्यक्तिगत स्वच्छता और शारीरिक दूरी बनाए रखें। हाथों को बार-बार धोना है और सफाई का पूरा ध्यान रखना है। चेहरे और आंखों पर हाथों से टच नहीं करना है। यदि आपकी चेहरे को बार-बार टच करने की आदत है तो इसे तुरंत बदल डालें। छींकते और खांसते समय अपनी नाक और मुंह को रुमाल या टिशू से ढंके। उपयोग किए गए टिशू को तुरंत बाद बंद डिब्बे में फेंक दे। दिन भर में कम से कम एक बार हल्दी वाले दूध का सेवन जरूर करें। गुनगुने पानी पीने की आदत डालें। अपने तापमान और श्वसन लक्षणों की जांच नियमित रूप से करें।
विज्ञापन


वर्जन...
नागरिक अस्पताल में फिलहाल कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। सरकार को इसकी डिमांड भेजी गई है। जल्द ही सरकार की तरफ से वैक्सीन उपलब्ध करवाई जाएगी।
- देवेंद्र मेघा, प्रशासनिक अधिकारी, नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें