फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: महिला ने जहर खाकर जान दी, तीन पर केस दर्ज

Tue, 23 May 2023 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव कालियावास की एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल चरखी दादरी में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला की पहचान वर्षा पत्नी दीपक निवासी कालियावास के रूप में हुई है। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाया। एफएसएल टीम ने जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतका अपने पीछे एक वर्षीय पुत्र हुनर को छोड़ गई है।
मृतका के भाई सागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन को ससुराल पक्ष के लोग परेशान किया करते थे इसलिए उसने जहरीला पदार्थ निकल कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका के भाई के बयान पर 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस को दी गई शिकायत में सागर निवासी कलोई ने बताया कि उसकी बहन वर्षा की शादी 2 वर्ष पूर्व मई 2021 में दीपक पुत्र रणवीर निवासी कालियावास के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति दीपक, सास निर्मला, ननद सुजाता परेशान कर रहे थे। सोमवार को लगभग 11 बजे उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसे चरखी दादरी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत पर 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें