फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: महिला ने होटल में जहर खाकर दी जान, पति समेत पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। बुधवार देर शाम नयागांव स्थित होटल क्राउन में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पति, सास-ससुर, देवर और ननद के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जटवाड़ा मोहल्ला निवासी विनय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन प्रमिला की शादी उत्तम नगर, दिल्ली निवासी कृष्ण के साथ हुई थी। आरोप है कि प्रमिला के पति कृष्ण, ससुर नंदलाल, सास महेंद्री, देवर विक्की और ननद ममता उस पर उसकी बेटी सिया को अपने साथ भेजने का लगातार दबाव बना रहे थे। इसी मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर प्रमिला ने नया गांव स्थित होटल क्राउन में जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने विनय की शिकायत पर पति, सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना सदर एसएचओ मनोज कुमार का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें