फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क हादसे में महिला की मौत, कार चालक पर केस दर्ज

Sun, 15 Sep 2024 06:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। लुहारी वेयर हाउस से कुछ दूरी पर एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें महिला की मौत हो गई और बाइक चालक घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम के हेलीमंडी निवासी संदीप ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह सिरसा के मगाला निवासी अमित के पास नौकरी करता है। 13 सितंबर की सुबह वह बाइक पर अमित पत्नी सुनीता को छोड़ने कुलाना चौक पर जा रहा था। जब वह लुहारी वेयर हाउस पार कर कुलाना की तरफ श्याम होटल से थोड़ आगे चला था कि कुलाना की तरफ से एक कार ने एक ट्रक का ओवरटेक करते समय बाइक को टक्कर मारी। इससे वह दोनों सड़क पर गिर गए। इसमें सुनीता घायल हो गई। राहगीरों की मदद से सुनीता को उपमंडल नागरिक अस्पताल पाटोदी में भर्ती कराया गया, जहां डाॅक्टर ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक चालक भी घायल है। पुलिस ने बाइक चालक की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें