बहादुरगढ़। थाना प्रबंधक सदर बहादुरगढ़ उप निरीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि आशीष निवासी सिद्दिपुर लोवा ने शिकायत दी थी कि वह एयरफोर्स में तैनात है। अब वह घर छुट्टी आया हुआ था। 25 अगस्त की शाम को वह बच्चों के साथ टहलने के लिए गया था। वहां पर मेरे गांव का विक्रम आ गया और गाली गलौज करते हुए अपनी जेब से पिस्तौल निकाल कर माथे पर लगा दी। जब बचाव किया तो उसने गोली चला दी। जब शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर थाना सदर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया। अब थाना में तैनात उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विक्रम निवासी सिद्दिपुर लोवा कलां के तौर पर हुई। उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। उसे दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।