बहादुरगढ़। लाइनपार के शास्त्री नगर निवासी 40 वर्षीय स्नेहलता की वीरवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह सुबह 5.15 मिनट पर घर से निकली थीं लेकिन वापस नहीं लौटीं।
परिजनों ने उनकी तलाश की तो रेलवे पुलिस से हादसे की जानकारी मिली। स्नेहलता के परिवार में 19 वर्षीय बेटा और 23 वर्षीय बेटी हैं। मृतका की देवरानी उर्मिला ने बताया कि सुबह घर से निकलने पर परिवार को लगा कि वह रोजाना की तरह टहलने गई हैं। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के क्षेत्र और इस्कॉन मंदिर में तलाश की।
विज्ञापन
जीआरपी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि वीरवार सुबह रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिला था। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
मानसिक रूप से थीं परेशान
उर्मिला ने बताया कि उन्हें रेलवे स्टेशन पर भी उन्हें ढूंढा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिजन थाने पहुंचे तो हादसे का पता चला। उर्मिला ने बताया कि स्नेहलता कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थीं।
-फोटो 81 : नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतका के परिजन। संवाद