झज्जर। मांडोठी गांव निवासी महिला के पति का दोस्त बनकर उससे अज्ञात ने 40 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मांडोठी निवासी विधि ने पुलिस में शिकायत दी है कि 11 अप्रैल को उसके नंबर पर अनजान व्यक्ति का कॉल आया और उसने कहा कि वह अनिल बोल रहा है और उसके पति देवेन्द्र का दोस्त है। देवेन्द्र ने उसे आपके खाता में पांच हजार रुपये ट्रांसफर करने के लिए बोला है। उसने उसके पास पहले 10 रुपये भेजे। उसके बाद 50 हजार रुपये क्रेडिट का मैसेज आया। उसके बाद उस व्यक्ति ने बोला की मेरे से गलती से 5 हजार की जगह 50 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। उसने उस व्यक्ति की बातों में विश्वास करके 20 हजार रुपये की दो ट्रांजेक्शन कर दी। उसने अपने पति से इस बारे मेंं पूछा तो उन्होंने ऐसे किसी दोस्त के होने बारे इंकार कर दिया। बाद में उसे ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।