बहादुरगढ़। गांव लोवा खुर्द की रहने वाली एक महिला के साथ झगड़े में मारपीट की गई। गमले और कुल्हाड़ी से उस पर वार किया गया। बुजुर्ग महिला को काफी चोट आई है। उसकी शिकायत पर गांव के ही निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में गांव लोवा खुर्द निवासी करीब 75 वर्षीय माया देवी का कहना है कि बुधवार को वह अपने प्लॉट में थी। इसी दौरान गांव का निवासी सोमवीर उर्फ काला प्लॉट में आ गया। उसके हाथ में कुल्हाड़ी थी। आते ही उसने कुल्हाड़ी से प्रहार किया। संयोगवश वह इस हमले में बच गई। शोर मचाया तो आसपास लोग इकट्ठा हो गए। कुछ देर बाद दोबारा आया और गमला उठाकर सिर पर वार किया। इस हमले में मुझे चोट आई। गाली गलोच करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। उधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है। संवाद