फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सूझबूझ से मुक्त कराई 54 एकड जमीन, पौधरोपण कर ऑक्सीवन बनाने की मुहिम शुरू

Sun, 27 Aug 2023 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। यदि मन मजबूत हो और हौसला बुलंद तो कोई काम मुश्किल नहीं होता। तूंबाहेड़ी ग्राम पंचायत के सदस्यों ने अपने मजबूत हौसले के दम पर ऐसा ही कुछ कर दिखाया है। ग्राम पंचायत ने अपनी सूझबूझ से गांव की 54 एकड जमीन कब्जा मुक्त कराई। इस जमीन पर 1962 से कब्जा था। गांव के बड़े-बुर्जुग लोगों को साथ लेकर आपसी सहमति कब्जाधारियों को समझाया। वे खुद ही इसे जमीन छोड़ने पर राजी हो गए।अब ग्राम पंचायत ने इस जमीन पर ऑक्सीवन बनाने की मुहिम शुरू की गई। वन विभाग के सहयोग से यहां फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाने शुरू किए हैं। गांव वालों ने ढाई हजार गड्ढे खोद दिए हैं जिनमें अगले दिनों में पौधरोपण होगा।
विज्ञापन

गांव तुंबाहेडी की सरपंच पूनम रानी ने बताया कि गांव की 54 एकड जमीन पर 1962 से कुछ लोगों का कब्जा था। ये जमीन अलग अलग टुकड़ों में बंटी थी। इस पर 16 लोगों का कब्जा था। काफी प्रयास किए लेकिन जमीन कब्जा मुक्त नहीं हुई। इसे लेकर गांव के सर्वसमाज के जिम्मेदार लोगों से बात की गई। सभी की राय थी कि यदि इस जमीन को कब्जा मुक्त करके यहां पौधरोपण कर ऑक्सीवन बनाया जाए तो इससे पूरे गांव को फायदा होगा। साफ हवा मिलेगी और ऑक्सीजन लेवल अच्छा होगा। सभी इससे सहमत हुए और जमीन पर कब्जा करने वालों को समझाने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद जमीन पर कब्जा करने वाले 16 में से 15 लोग मान गए। उन्होंने जमीन कब्जा मुक्त कर दी और पंचायत कौ सौप दी। 54 एकड़ जमीन जो की अलग-अलग क्षेत्र में टुकड़ों में बटी थी। इसकी पैमाइश करवाने के लिए ग्राम पंचायत को लंबा समय लगा।तीन लाख रुपये का खर्चा भी आया। पूर्व सरपंच सोमबीर ने बताया कि आपसी सहमति से पंचायती जमीन को कब्जा मुक्त करके आपसी भाइचारे की मिसाल गांव के लोगो ने कायम की है ओर गांव के विकास में सहयोग किया है। सरपंच पूनम रानी ने बताया कि इस जमीन पर ऑक्सीवन बनाने की योजना है। गांव वालों ने मिलकर पौधरोपण शुरू कर दिया है। वन विभाग की ओर से पौधे लगाने का काम किया जा रहा है। यहां पर औषधीय पौधरोपण के लिए करीब ढाई हजार गड्ढे खोद भी दिए हैं। इसके अलावा पंचायती जमीन पर पत्थर गड़वाकर निशानदेही का काम कर दिया गया है कुछ छोटा काम अभी बचा हुआ हैं। जोकि जल्दी ही करवा दिया जाएगा। ग्रामीण गांव की जमीन की चहारदीवारी के लिए भी अधिकारियों से मिल रहे हैं लेकिन फिलहाल संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। अनिल नबंरदार,वेदप्रकाश,सोमबीर पूर्व सरपंच,सूरजमल, बलवान, संदीप, भतेरी देवी,मिथिलेश,सचिन कुमार, दयानंद के अलावा अन्य ग्रामीण लघु सचिवालय में अधिकारियों से मिलने के लिए पहुंचे।
वर्जन:
गांव बाहेडी की ग्राम पंचायत के सदस्य गांव पंचायत की जमीन पर पौधरोपण का प्रस्ताव लेकर आए थे। वन विभाग ने उनके प्रस्ताव को मानते हुए काम शुरू कर दिया है। वहां पर जमीन पर गड्ढे खोदकर फलदार, छायादार व औषधीय पौधे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपिन कुूमार, डीएफओ, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें