फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की चारदीवारी पर लगाए कंटीले तार, अन्य सुरक्षा प्रबंधों पर भी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक में गत 18 दिसंबर को चोर घुसने के मामले में पुलिस ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था में बैंक की कमी मानते हुए बुधवार को इसके मैनेजर के नोटिस थमा दिया। नोटिस में बैंक की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाने को कहा गया। बैंक अधिकारी भी तुरंत हरकत में आ गए और सुरक्षा के लिए चारदिवारी पर कंटीले तारों की बाड़ लगाने के साथ अन्य उपायों पर भी काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन



पुलिस अधिकारी बुधवार दोपहर को बस स्टैंड के सामने स्थित पंजाब नेशनल बैंक आए। वहां मैनेजर को नोटिस थमा कर आगे के लिए बैंक की सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश दिए। पुलिस ने बैंक की सुरक्षा का पुन: जायजा लिया। कहा गया कि बैंक में घुसने के कई रास्ते हैं और चौकसी जरूरी है। इस बीच बैंक अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में ही मिस्त्री बुलाए और बैंक के पिछवाड़े की चार दिवारी पर कंटीले तारों की बाड़ लगाने का काम शुरू कराया। बैंक में सुरक्षा के लिए कई अन्य प्रबंध भी उठाए जाएंगे। इनमें गार्ड की नियुक्ति भी शामिल है।


पुलिस ने सीसीटीवी की ली जानकारी
पंजाब नेशनल बैंक में चोर 18 दिसंबर को अल सुबह घुसे थे। हालांकि वे कुछ ले जा नहीं पाए। चोरों ने बैंक की कैश डिपोजिट मशीन को तोड़ दिया था। उनको आभास था कि इसमें कैश होगा, लेकिन मशीन खाली थी। पुलिस अभी तक बैंक में घुसे चोरों के बारे में 6 दिन बीतने के बाद भी सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बैंक के पीछे स्थित देशवाल कांप्लेक्स में विभिन्न स्थानों पर दुकानों या संस्थानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें