फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
-फोटो 55 : परनाला के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में क्विज प्रतियोगिता के विजेता
विज्ञापन
बहादुरगढ़। परनाला गांव में स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में क्विज के विजेताओं को सम्मानित किया। सुनहरा कल फाउंडेशन एवं द्रोणाचार्य कोचिंग सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुरुक्षेत्र में हुए राज्यस्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था। क्विज में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थी मयंक, संजीत व खुशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त सामाजिक मुद्दों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री प्रतियोगिता में 12वीं की छात्रा कामना ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। सभी विद्यार्थियों को मंच पर स्मृति चिह्न, प्रतियोगिता परीक्षाओं की पुस्तकें और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। मौके पर प्राचार्य संतोष कुमारी, सत्येंद्र दहिया, डॉ. सुनीता छिल्लर, जगबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें