-फोटो 54 : ऑनलाइन पीपीटी प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रा। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की ओर से डिजिटल युग में सामाजिक न्याय की प्रासंगिकता विषय पर राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन पीपीटी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने सामाजिक असमानता, लैंगिक न्याय, डिजिटल विभाजन, शिक्षा में समावेशन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में अमन बत्रा प्रथम (गौड़ ब्राह्मण कॉलेज ऑफ एजुकेशन रोहतक), ज्योति गोयल द्वितीय (वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय, बहादुरगढ़ ) और मनु भोकल (सैनी इंस्टिट्यूट ऑफ गर्ल्स, रोहतक), नितेश शर्मा (ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, नारनौल, हरियाणा), सांत्वना पुरस्कार हंसिका (जीसस एंड मैरी कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी), नेहा गुप्ता (एमडीयू, रोहतक) तृतीय स्थान पर रहीं। प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने बताया कि इसका आयोजन लीगल लिटरेसी सेल कॉलेज डेवलपमेंट कमेटी व एसएस क्लब द्वारा किया गया।