फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हवा ने रोकी प्रदूषण की रफ्तार, ग्रैप के नियमों का पालन बहुत जरूरी

Fri, 25 Oct 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वीरवार को 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली तो प्रदूषण साफ हुआ। एक्यूआई 215 पर पहुंच गया लेकिन दिवाली नजदीक होने की वजह से 26 अक्तूबर के बाद से प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में लोगाें को ग्रैप के नियमों का गंभीरता से पालन करना होगा।
विज्ञापन

कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) की ओर से सामान्य लोगों के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है। बुधवार के मुकाबले वीरवार को एक्यूआई 260 से कम होकर ऑरेंज जोन में 215 पर पहुंच गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदूषण 26 अक्तूबर के बीच बेहद खराब स्तर पर रहेगा। इसके बाद अगले कुछ दिनों तक यह बेहद खराब से गंभीर स्तर पर रह सकता है। वीरवार को हवा की गति 8 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। 25 अक्तूबर को हवा की गति 6 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। वीरवार को हवा चलने के बाद आसमान भी नीला नजर आया और मौसम पूरी तरह साफ रहा। गंभीर मरीज व्यायाम घर के अंदर या जिम करें। अस्थमा के मरीज हैं तो अपनी दवाइयां साथ रखें।
सामान्य लोगों के लिए जारी की गई एडवाइजरी
-सुबह और शाम के समय बाहरी गतिविधियां न करें।

-बहुत अधिक समय तक बाहर न रहें।
जॉगिंग की बजाय शार्ट वॉक करें, बीच में ब्रेक लें।

-सीने में दबाव या घुटन, सांस लेने में कठिनाई या बेहोशी होती है तो गतिविधियां तुरंत बंद कर बैठ जाएं।

-कमरे में खिड़कियां हैं तो उन्हें बंद रखें।

-घर के अंदर लकड़ी, मोमबत्ती या अगरबत्ती, धूप न जलाएं।
-कमरे को साफ रखें, धूल को पोंछे से साफ करें।

-एन-95 मास्क या पी-100 रेस्पिरेटर का इस्तेमाल करें।




24जेएनडी24: खाद के साथ दी जा रही शीशी को दिखाता हुआ एक किसान। संवाद

24जेएनडी24: खाद के साथ दी जा रही शीशी को दिखाता हुआ एक किसान। संवाद

24जेएनडी24: खाद के साथ दी जा रही शीशी को दिखाता हुआ एक किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें