फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हवा चलने से प्रदूषण से मिली मामूली राहत, एक्यूआई ऑरेंज जोन में

Sun, 23 Nov 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 59 : बहादुरगढ़ में शनिवार को छाया स्मॉग। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लगभग तीन सप्ताह से महरूम और लाल रंग में चल रहा बहादुरगढ़ का प्रदूषण स्तर शनिवार को ऑरेंज जोन में पहुंचा। हवा चलने के बाद एक्यूआई में कमी आई। इससे लोगों को मामूली राहत मिली। हालांकि सुबह स्मॉग छाया रहा। एक्यूआई ऑरेंज जोन में 292 दर्ज किया गया। अभी ठंड भी नहीं बढ़ रही है। सुबह-शाम लोगों को ठंड महसूस हो रही है तो दोपहर धूप निकलने के कारण गर्मी महसूस होती है।
विज्ञापन

दिन का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच रहा है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। हवा में नमी का स्तर 33 से 78 प्रतिशत तक रहा। मौसम विभाग ने अभी मौसम के हालात इसी तरह के बने रहने का अनुमान है। नवंबर का चौथा सप्ताह शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें