फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू इंटर कॉलेज पावर लिफ्टिंग में जीते थे गोल्ड मेडल

Thu, 17 Dec 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला बहादुरगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों एमडीयू रोहतक में हुई इंटर कॉलेज पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में यहां के खिलाड़ी छाए रहे। शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां के पांच खिलाड़ियों ने अपने अपने भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीते। विजेताओं का बुधवार को अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन



महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक में इस महीने की शुरुआत में इंटर कॉलेज पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ के काफी खिलाड़ी छाए रहे। पीएमआर इमेज फिटनेस क्लब के पांच खिलाड़ियों ने अपने-अपने भारवर्ग में जबरदस्त प्रदर्शन किया। सभी ने गोल्ड मेडल जीते।



66 किलोग्राम भारवर्ग में 566 किलो वजन उठाकर सुनील कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि 74 किलोग्राम में पंकज ने 692 व 83 किलोग्राम भारवर्ग में 610 किलोग्राम वजन उठाकर गौरव ने गोल्ड मेडल जीते। कुलदीप भारद्वाज ने 93 किलोग्राम में 655 किलो का भार उठाकर सोना जीता। 125 किलोग्राम हैवीवेट में रमन माथुर 755 किलोग्राम वजन उठाकर सर्वश्रेष्ठ रहे। अपने खिलाड़ियों की जीत कोच एवं पूर्व मिस्टर इंडिया राजेश ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि ये सभी खिलाड़ी बेहद बेहतरीन है। इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज कर चुके हैं।
विज्ञापन



कुलदीप है शानदार
बहादुरगढ़ कॉलेज में छात्र टीकरी गांव निवासी कुलदीप बेहद ही शानदार खिलाड़ी है। इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर इलाके का नाम रोशन कर चुका है। कुलदीप मिस्टर दिल्ली रह चुका है। नेशनल चैंपियनशिप में भी पदक विजेता है। इस जीत के बाद कुलदीप तमिलनाडु में होने वाली ऑल इंडिया पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप की तैयारी में जुट हैं। कुलदीप ने बताया कि तमिलनाडु में इलाके के लिए पदक जीतना ही उनका लक्ष्य रहेगा, इसके लिए वह जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें