फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज हित के लिए काम करूंगा : गौतम

विज्ञापन
-फोटो 54 : हरियाणा ब्राह्मण कल्याण संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सतीश गौतम का सम्मान करते समाज के लोग।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-2 स्थित भगवान परशुराम भवन परिसर में रविवार को हरियाणा ब्राह्मण कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सतीश गौतम का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

ब्रहम समाज सेवा समिति के प्रधान राजेन्द्र शर्मा, महासचिव घनश्याम, पूर्व प्रधान कंवर नरेश भारद्वाज, पूर्व प्रधान नरेश भारद्वाज, पूर्व प्रधान जयवीर भारद्वाज, कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा, पंडित लख्मीचन्द धर्मशाला समिति के प्रधान प्रवीण शर्मा, महासचिव सतीश शर्मा, सचिव हरिओम हरितश, उप प्रधान बलराम गौतम, और अन्य संस्थाओं की ओर से नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का अभिनंदन किया।
विज्ञापन


पूर्व विधायक नरेश कौशिक और नप उपाध्यक्ष राजपाल शर्मा ने पगड़ी भेंट कर गौतम का सम्मान किया। समाजसेवी दिनेश कौशिक ने गदा भेंट की। पूर्व प्रधान नरेश भारद्वाज और जयबीर ने नोटों की माला से स्वागत किया। पंडित लख्मीचंद धर्मशाला समिति की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सतीश गौतम ने कहा कि समाज ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौपी है, वह उसे पूरी मेहनत और ईमानदारी से पूरी करेंगें। सशीघ्र ही पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे। इस मौके पर संरपच जयकिशन, सरपंच टोनी, अमित कसार, पूनम पटवारी, महेश वशिष्ठ, अतर सिंह कौशिक, जयबीर भारद्वाज, अश्वनी शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें