झज्जर। शहर के श्रीराम पार्क के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को ब्राह्मण धर्मशाला में शहर के बुद्धिजीवियों, सामाजिक व्यक्तियों व विभिन्न संगठनों ने एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में लोगो ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रीराम शर्मा पार्क की जमीन पूरी लेकर रहेंगे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नगर परिषद ने इसे लीज पर वक्फ बोर्ड से लिया है जो की 1178 गज जमीन ही है। उन्होंने बताया कि श्री राम शर्मा पार्क व ओपन थिएटर के लिए पहले पूरी जमीन थी, लेकिन अब 1178 जमीन का टुकड़ा लिया गया है। जिसके चलते सगंठन व शहरवासी पूरी तरह से संतुष्ट नही है। उन्होंने बताया कि आगामी 1 अक्टूबर को स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पंडित श्रीराम शर्मा पार्क में धूमधाम से मनाने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर भी विचार विमर्श किया। वही बैठक के संचालक डीपी कौशिक ने बताया की पंडित श्रीराम शर्मा किसी एक समुदाय जाति के नहीं थे। उन्होंने स्वतंत्रता की आजादी में अहम योगदान दिया था। जिसके चलते 36 बिरादरी के नेता के रूप में प्रसिद्ध पंडित श्रीराम शर्मा हुए । इस दौरान यादव सभा के प्रधान वीरेंद्र दरोगा ने कहा की पंडित श्रीराम शर्मा पार्क की पूरी जमीन को लेने के लिए पूरा प्रयत्न किया जाएगा चाहे कुछ भी हो जाए। जमीन को लेकर रहेंगे। इस दौरान व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने कहा की 36 बिरादरी के लोग बैठकर निर्णय ले और सरकार व प्रशासन से मिले । ताकि स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रीराम शर्मा के पार्क की जमीन पूरी शहर वासियों को मिल सके। उन्होंने बताया कि इसमें ओपन थिएटर पार्क की व्यवस्था थी जिसको लेकर पूरा शहर में रोष है और चाहते हैं की जमीन पूरी मिले। इस अवसर पर सतपाल सैनी, हरिप्रकाश, विरेद्र यादव, यादव सभा के प्रधान विरेद्र दरोगा, ब्राह्मण सभा प्रधान देवराज दीवान छारा, दिनेश शर्मा,प्रताप सिंह,विनोद शर्मा के अलावा बहुत से मौजिज लोग मौजूद रहे।