फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नो वर्क नो पे के फरमान से नहीं डरेंगे

Wed, 09 Aug 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले लिपिकों की हड़ताल 35वें दिन भी हड़ताल जारी रही। लिपिकों ने कहा कि नो वर्क नो पे के फरमान बाद भी वह पीछे मुड़कर देखने वाले नहीं है। हर हाल में अपना हक लेकर रहेंगे। लघु सचिवालय में धरने पर बैठे लिपिकों ने सरकार से सवाल किया है की सरकार बताए की तीन दौर की वार्ता के बाद भी आखिर उनकी मांग क्यों पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

मंगलवार को लिपिक वर्ग की क्रमिक भूख हड़ताल को 18 दिन हो गए है। उन्होनें बताया कि लिपिक वर्ग की एक ही मांग है वेतनमान 35 हजार 400 रुपये की मांग को लेकर उनका धरना जारी रहेगा। मंगलवार को गुलाब सिंह, सहायक जयप्रकाश, सहायक राहुल, लिपिक अमित, राकेश, दीपक यादव, सुभाष शर्मा, सुनील कुमार, तेजेंद्र, अरूण, अंजू रानी व जितेंद्र कुमार अनशन पर रहे। मंगलवार को धरना स्थल पर वंदे मातरम, बीएमएस की क्या पहचान, त्याग तपस्या ओर बलिदान जैसे नारों से गूंजता रहा। जिला प्रधान आंनद कुमार ने धरना स्थल पर संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में अपना मुकाम हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि लिपिक वर्ग की एक मात्र मांग वेतनमान 35 हजार 400 रुपये अवश्य पूरी होगी।
जिला संयोजक सुरेंद्र सुहाग ने कहा कि क्लेरिकल एसोसिएशन की मांग जायज है, इसे सरकार जल्द से जल्द पूरा करे। उन्होंने क्लेरिकल एसोसिएशन के शीर्ष नेतृत्व में हमें जो भी आगामी आदेश मिलेंगे हम वहीं कार्य करेंगे। इस अवसर पर कृषि विभाग से अधीक्षक सुरेश सुहाग, लोक निर्माण विभाग भवन एवं सड़कें से उप अधीक्षक यशपाल, राधेश्याम, श्रीभगवान, पवन कुमार, सोनू, मंगला, रेखा, ज्योति, प्रीति, सुनीता, बाला, जया, रजनी, नीतू, मीना, अंचला, कमलेश, मिनाक्षी, जयभगवान, नवीन ढाकला, विनय, सुरेश, राहुल, मनदीप, कुलदीप,नरेंद्र कुमार, नवीन सहित विभिन्न विभागों के लिपिकीय वर्ग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें