फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: फिर जाएगा 36 काॅलोनियों को वैध करने का प्रस्ताव

Wed, 09 Aug 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शासन द्वारा नक्शे समेत कई आपत्तियां लगाकर लौटाए गए शहर की 36 कॉलोनियों को वैध करने संंबंधी प्रस्ताव आपत्तियां दूर करके अगले सप्ताह शासन को भेज दिए जाएंगे। आपत्तियों को दूर करने का काम तेजी से चल रहा है। उधर इन कॉलोनियों में रहने वाले हजारों लोगों की आस इस पर टिकी है। इन कॉलोनियों के वैध होने के बाद उन्हें काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शासन ने कुछ मानक तय करे अवैध कॉलोनियों को वैध करने का काम शुरू किया था। जिला प्रशासन द्वारा जांच कराने के बाद शासन द्वारा तय मानक पूरे करने वाली कॉलोनियों को वैध करने के प्रस्ताव शासन को भेजे जाने थे। प्रशासन ने जांच के बाद 36 कॉलोनियों को मानकों पर सही पाते हुए इन्हें वैध करने के प्रस्ताव शासन को भेजे थे, लेकिन इनमें नक्शे आदि दस्तावेज और तकनीकी खामी बताते हुए आपत्ति लगाकर ये प्रस्ताव लौटा दिए थे। जिसके बाद इन कॉलोनियों में रहने वालों को झटका लगा था। वे इस संशय में थे कि पता नहीं शासन से इसकी मंजूरी मिलेनी या नहीं। लेकिन नगर परिषद और प्रशासन ने शासन द्वारा लगाई गई आपत्तियों को दूर करने के लिए अधिकारियों को लगया। इसका काम तेजी से चल रहा है।नगर परिषद की तरफ से अगले सप्ताह तक आपत्तियों को दूर कर उन्हें दोबारा से भी चैक किया जाएगा ताकि उन्हें मुख्यालय से बार-बार वापस न भेजा जाए। हालांकि सरकार की तरफ से पिछले दिनों सात जिलों की सौ से अधिक कॉलोनियों को पास कर दिया गया है। इन कॉलोनियों के पास होने के बाद अब झज्जर के लोगों को भ्सी उम्मीद है कि उनकी कॉलोनियों को मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद इन कॉलोनियों में नक्शे पास कराने का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही सीवर, बिजली, पानी सहित अनेक सुविधाएं मिलने लगेंगी। पानी की निकासी के नालों का निर्माण होगा, सभी कॉलोनियों में गलियां पक्की होंगी। सफाई व्यवस्था के प्रबंध होंगे, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था होगी।
- इन कॉलोनियों के भेजे जाएंगे प्रस्ताव
भरत कॉलोनी, ऑफिसर कॉलाेनी, जयहिंद कॉलोनी, पुजावा कॉलोनी, नीमवाली कॉलोनी, गाजी कमाल कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, शिव कॉलोनी, कच्चा बाबरा रोड कॉलोनी, लाल सिंह कॉलोनी पार्ट, 1, 2 व 3, रामनगर कॉलोनी, ग्वालीशन रोड पर आईएनए कॉलोनी, भगत पूर्णमल कॉलोनी, कुलदीप सिंह कॉलाेनी, किला कॉलोनी पार्ट-2, सुभाष नगर, मॉडल टाउन, राधा स्वामी कॉलोनी, धर्म कॉलोनी, लालचंद कॉलोनी, मारुति कॉलोनी पार्ट-1व2, प्रिया कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, कंवर सिंह कॉलोनी, विकास नगर, बेरी गेट कॉलोनी, धांधू नगर पार्ट-1 व 2, जाटव कॉलोनी सहित शहर की 36 अवैध कॉलोनी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- वर्जन
कॉलोनियों के प्रस्तावों पर लगाई गई आपत्तियों को दूर किया जा रहा है। अगले सप्ताह तक सभी आपत्तियों को दूर कर सभी प्रस्ताव वापस सरकार को भेज दिए जाएंगे।
- जगनिवास, नगर आयुक्त, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें