फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आंबेडकर चौक पर सड़क निर्माण शुरू, 15 दिन नहीं चलेंगे भारी वाहन

Mon, 03 Jun 2024 04:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने आंबेडकर चौक पर सीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए शनिवार रात को ही आसपास पांच जगहों पर बेरीकेडिंग कर दी गई। रविवार सुबह आंबेडकर चौक पर सड़क तोड़ने का काम शुरू कर दिया। विभाग का दावा है कि अगले सप्ताह काम पूरा हो जाएगा। इसलिए इस सड़क पर 15 से 20 दिन बड़े वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की माने तो अगले सप्ताह सीसी की सड़क पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगी, लेकिन रूट डायवर्ट अगले 15 से 20 दिन तक रहेगा। इसके चलते बडे़ वाहनों का आवागमन इस रूट पर पूरी तरह से बंद रहेगा। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने वाहनों को आगे आने से रोकने के लिए बेरी गेट, छिकारा चौक, बाजार के एंट्रेस के अलावा श्याम बाबा मंदिर के नजदीक तथा बीकानेर चौक पर बेरीकेडिंग की है ताकि वाहन चालक आगे नहीं आए। ऐसे में बस अड्डे से आंबेडकर चौक की तरफ आने वाले वाहनों को अब बर्फखाना रोड से डायवर्ट किया गया है। यहां से सीधा यादव धर्मशाला होते हुए वाहन आगे जा सकेंगे। जिन लोगों ने बाजार में जाना है तो वह भी अब सिलानी गेट या दिल्ली गेट की तरफ से ही बाजार में प्रवेश कर पाएंगे।

पहले दिन हुई लोगों को परेशानी
पहला दिन होने के कारण वाहन चालकों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। छिकारा चौक, बीकानेर चौक और बेरी गेट पर बेरीकेडिंग होने के बावजूद लोग अपने बडे़ वाहन लेकर अंदर की तरफ आए, लेकिन आगे रास्ता बंद होने के कारण उनको वापस जाना पड़ा। बीकानेर चौक पर तो बाकायदा रूट डायवर्ट होने का बडे़ अक्षरों में बैनर भी लगाया गया, लेकिन उसके बावजूद भी लोग उसे अनदेखा कर आगे आए और उनको वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


वर्जन
आंबेडकर चौक पर सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। कुछ दिन के लिए हर प्रकार के वाहन के लिए रोड बंद रहेगा। उसके बाद दुपहिया वाहनों के लिए रास्ता खोल दिया जाएगा, लेकिन बड़े वाहनों के आवागमन के लिए 15 से 20 दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन

सतीश कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें