बहादुरगढ़। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक देशवाल ने अभियान के शुरूआत कांग्रेस कार्यालय दुल्हेड़ा से की। देशवाल ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों व कांग्रेस संकल्प पत्र के विषय में जनता को जागरूक किया जाएगा और कांग्रेस की विचारधारा से लोगों को जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएग। देशवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के आने पर संकल्प पत्र के सभी वादों को पूरा किया जाएगा। बुजुर्गों की पेंशन 6000 महीना करेंगे और जिनकी पेंशन काटी गई है उसे दोबारा शुरु करेंगे। 500 रुपये में गैस सिलेंडर, कर्मचारियों के लिये पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेंगे। हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। किसानों को एमएसपी गारंटी देंगे किसान को कर्ज माफी से कर्ज मुक्ति तक ले जायेंगे। गरीब परिवारों के लिए 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट, बच्चों के लिए स्कॉलरशिप योजना फिर लागू करेंगे और खाली पड़े 2 लाख पदों पर पक्की भर्ती शुरु करेंगे। इस मौके पर देवेंद्र सिंह बहादुरगढ़, जगदीश, सरोज, पूजा, बबली, मनीषा, तृप्ति मौजूद रहे। संवाद
-