फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बाईपास पर बस की चपेट में आने से पत्नी की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रोहतक-दिल्ली रोड (बाईपास) पर बाइक सवार दंपती रोडवेज बस की चपेट में आ गए। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति घायल हो गया। घायल की शिकायत पर पुलिस ने रोडवेज बस के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुबोध ने कहा है कि वह मूल रूप से दिल्ली का निवासी है। पिछले कुछ समय से दुल्हेड़ा में रह रहा है। रविवार की देर शाम को बाइक पर सवार होकर किसी काम के सिलसिले में दिल्ली जा रहा था। बाइक पर पत्नी पुष्पा भी सवार थी। जब नयागांव बाईपास चौक से बालोर चौक की तरफ बढ़े तो पीछे से आई रोडवेज बस की चपेट में आ गए। इस हादसे में हम दोनों घायल हुए। पत्नी की हालत गंभीर थी। उसे अस्पताल ले गए तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दी। उधर, सूचना पाकर सदर थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि रविवार की देर शाम को हादसे में एक महिला की मौत हुई थी। उसके पति की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें