फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सिविल अस्पताल में सीवर की सफाई करते समय दो कर्मी अंदर गिरे, घायल

Tue, 29 Jul 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के नजदीक सीवर की सफाई करते समय दो कर्मचारी अंदर गिर गए और घायल हो गए। दोनों को तुरंत आपातकालीन में भर्ती कराया गया, जहां उनको उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में कार्यरत विजय और राजकपूर सोमवार सुबह सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के पास बने सीवर की सफाई कर रहे थे। इस दौरान एक कर्मचारी सफाई करता हुआ अंदर गिर गया। जब दूसरा कर्मी उसे बचाने का प्रयास करने लगा तो वह भी अंदर गिर गया। गनीमत यह रही कि दोनों को अंदर गिरते आसपास के कर्मियों ने देख लिया और तुरंत दोनों को बाहर निकाला गया। उनको आपातकालीन में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। सिविल अस्पताल के एमएस डॉ. नरेश दहिया ने बताया कि दो कर्मचारियों के सीवरेज में सफाई करते समय गिरने की सूचना मिली थी। दोनों को हल्की चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें