फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: श्रीराम ने तोड़ा धनुष तो तमतमा गए परशुराम

Sat, 05 Oct 2024 04:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। दिल्ली गेट स्थित रामलीला ग्राउंड में प्राचीन रामलीला कमेटी की तरफ से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला शाम को आयोजित की जाती है। रामलीला मंचन के दूसरे दिन शुक्रवार के ताड़का वध और श्रीराम विवाह का मंचन किया गया।
विज्ञापन

मंचन के दौरान दिखाया गया कि श्रीराम और लक्ष्मण अपने गुरु के साथ वन में जाते हैं, जहां ऋषि-मुनियों की तपस्या को राक्षस भंग करते हैं। शुक्रवार को श्रीराम ने ताड़का का वध किया। इससे ऋषि-मुनियों ने खुशी जाहिर की। इसके बाद श्रीराम और लक्ष्मण गुरु के साथ सीता स्वयंबर में पहुंचते हैं, जहां पर विभिन्न देशों के राजा आए थे।
कई राजाओं ने धनुष तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद भगवान श्रीराम धनुष तोड़ने के लिए पहुंचे और देखते ही देखते उन्होंने धनुष को भंग कर दिया। धनुष टूटते ही पूरा पंडाल तालियों की गड़बड़ाहट से गूंज उठा। धनुष टूटते ही भगवान परशुराम स्वयंबर में गुस्से में पहुंचे। पूछा कि धनुष किसने तोड़ा। इस पर लक्ष्मण और परशुराम ने संवाद होता है। दूसरे दिन रामलीला के कार्यक्रम में दिल्ली से सुनील कुमार सिंगला मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। कमेटी सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अंकुश दूहन, वेदप्रकाश दुहन, लालचन्द गर्ग, मुकेश पंडित, गुलाब प्रजापति, जयभगवान मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें