04jjrp25-झज्जर। अनाज मंडी में पहुंची बाजरा की फसल। संवाद
झज्जर। जिले की मंडियों में अभी तक 69250 क्विंटल बाजरा पहुंच चुका है। 32820 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है। मतदान के चलते शुक्रवार को मंडियों में फसलों की खरीद नहीं हुई। केवल मंडियों में आवक ही दर्ज की गई।
फसल बेचने आने वाले किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए सहायता केंद्र बनाए गए हैं। जिले में बाजरे की खरीद तीन मंडियाें में की जा रही है। जहां पर किसान हर रोज हजारों क्विंटल बाजरा लेकर पहुंच रहे हैं। तीन दिन से ही खरीद जारी है, लेकिन शुक्रवार को बाजरे की खरीद नहीं की गई। जिले की तीनों मंडियों में अभी तक करीब 69250 क्विंटल बाजरा पहुंच चुका है। दो दिन में 32820 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। विधानसभा चुनाव के कारण मंडी में तीसरे दिन बाजरे की खरीद नहीं की गई, लेकिन किसानों के गेट पास काटे जा रहे थे, ताकि फसल लेकर आने वाले किसानों को वापस नहीं जाना पड़े।
मतदान के बाद 6 अक्तूबर को फसल खरीदने का अनुमान है। वहीं झज्जर मंडी की बात करे तो शुक्रवार को मंडी में करीब छह हजार क्विंटल बाजरे की आवक हुई, लेकिन खरीद नहीं की गई। प्रदेश में धान और बाजरे की खरीद की जा रही है। जिले की मंडियों में धान नही पहुंच रहा है। धान की फसल को पकने में अभी और समय लगेगा।
वर्जन
शुक्रवार को झज्जर मंडी में करीब छह हजार क्विंटल बाजरा लेकर किसान आए। मतदान के कारण बाजरे की खरीद नहीं की गई, लेकिन जो किसान मंडी में बाजरा लेकर पहुंचे थे उन सभी के गेट पास जारी किए गए हैं। कल भी चुनाव के कारण खरीद नहीं की जाएगी।-दीपक कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी, झज्जर