फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणा में जब किसान थे केजरीवाल उन्हें मेहमान बोलते थे, पंजाब में किसानों पर लाठीचार्ज निंदनीय

Sat, 22 Mar 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 55 : बहादुरगढ़ के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रका
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जब हरियाणा में किसान बॉर्डर पर बैठे थे तब केजरीवाल उन्हें मेहमान बोलते थे और मीठे-मीठे बयान दे देते थे। पंजाब में किसानों पर लाठीचार्ज और उन्हें जबरन मोर्चे से हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है। हरियाणा में किसानों को सभी फसलों पर एमएसपी दिया जा रहा है। पंजाब को भी हरियाणा की तरह किसानों को सभी फसलों पर एमएसपी देना चाहिए। यह बात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन


धनखड़ ने हरियाणा को भविष्य में सक्षम बनाने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर नाम से नया विभाग बनाने की घोषणा होने पर भी खुशी जाहिर की है। धनखड़ का कहना है कि 2 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट प्रस्तुत करने पर हरियाणा देश के सबसे बेहतर बजट जारी करने वाले 12 राज्यों में से एक बन गया है। हरियाणा को भविष्य में सक्षम बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बेहतरीन बजट पेश किया है। बजट में नकली बीज सप्लाई करने वालों के खिलाफ नकेल कसने का प्रावधान किया गया है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भी बेहतर कदम उठाने के वादे किए गए हैं।

उन्होंने बहादुरगढ़ से आसौदा तक मेट्रो का विस्तार भी जल्द होने की बात भी कही। धनखड़ ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि हुड्डा प्रदेश के कर्ज पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। लेकिन, वह अपनी कैलकुलेशन बताने के लिए गलत आंकड़े प्रस्तुत कर रहे हैं। हुड्डा आवर्ती खर्चों को भी कर्ज में जोड़कर दिखा रहे हैं, जबकि कर्ज को कैलकुलेट करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो फार्मूला लगता है, वही यहां पर भी लगना चाहिए।
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा नेता दिनेश कौशिक सेवामूर्ति, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, राजपाल जांगड़ा, रणबीर राठी समेत अन्य मौजूद रहे।

-फोटो 55 : बहादुरगढ़ के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रका

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें