-फोटो68 : बहादुरगढ़ अनाज मंडी में फड़ पर पड़ी गेहूं की ढेरी। संवाद
बहादुरगढ़। आसौदा खरीद केंद्र पर गेहूं की बंपर खरीद हो रही है, लेकिन उठान बेहद धीमा है। बहादुरगढ़ में भी गेहूं की सरकारी खरीद हो रही है, लेकिन यहां पर कम किसान ही फसल लेकर पहुंच रहे हैं। बहादुरगढ़ में अब तक मात्र 5216 क्विंटल और आसौदा खरीद केंद्र पर 52 हजार 429 क्विंटल गेहूं की आवक हो गई है। दोनों स्थानों पर 45 हजार 434 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उठान बेहद धीमा है। बहादुरगढ़ में 85 प्रतिशत तो आसौदा खरीद केंद्र पर महज 36 प्रतिशत फसल का उठान हो पाया है।
आसौदा खरीद केंद्र पर गेहूं की आवक ज्यादा है। सोमवार को आसौदा खरीद केंद्र पर गेहूं खरीद के लिए मार्केट कमेटी की ओर से 184 गेट पास काटे गए। जबकि बहादुरगढ़ के लिए मात्र 4 गेट पास हुए। अब तक बहादुरगढ़ में कुल 78 और आसौदा में गेहूं की बिक्री के लिए 669 गेट पास काटे जा चुके हैं। दोनों स्थानों पर 747 गेट पास हुए हैं। बहादुरगढ़ में अब तक गेहूं की कुल आवक 5216 क्विंटल और आसौदा में 52429 क्विंटल हुई है। इसमें से 4 हजार 478 क्विंटल बहादुरगढ़ में और 40 हजार 956 क्विंटल गेहूं आसौदा खरीद केंद्र पर खरीदा गया है। सोमवार को बहादुरगढ़ में कुल 288 क्विंटल गेहूं आया। रविवार को खरीद न होने के कारण 688 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। आसौदा में खरीद केंद्र पर सोमवार को 12 हजार 264 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। इसमें से 10 हजार 874 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। उठान कार्य धीमा है। बहादुरगढ़ में 3 हजार 796 क्विंटल और आसौदा में 41 हजार क्विंटल में से मात्र 15 हजार क्विंटल गेहूं का उठान हुआ है। आसौदा में गेहूं ब्रिकी के लिए आए किसान रामचंद्र, जगदीश कुमार, सतबीर सिंह, विष्णु ने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग को खरीद करने के साथ-साथ गेहंू का उठान भी तेजी से कराया जाना चाहिए।
आसौदा खरीद केंद्र और बहादुरगढ़ अनाज मंडी में गेहूं की खरीद लगातार की जा रही है। यह खरीद खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा की गई है। मार्केट कमेटी की ओर से किसानों के गेट पास काटे जा रहे हैं। विभाग को उठान कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
-अंजू दलाल, सचिव, मार्केट कमेटी, बहादुरगढ़।
-फोटो 68 : बहादुरगढ़ अनाज मंडी में फड़ पर पड़ी गेहूं की ढेरी। संवाद