फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नहीं पहुंचा गेहूं, सरसों की हुई सरकारी खरीद

Wed, 02 Apr 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 62 : अनाज मंडी में सरसों की फसल को साफ करते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। प्रदेश सरकार की ओर से 1 अपै्रल से मंडियों में गेहूं की खरीद की घोषणा की गई थी, लेकिन बहादुरगढ़ की अनाज मंडी में पहले दिन एक भी किसान गेहूं बिक्री के लिए लेकर नहीं पहुंचा। वहीं सरसों की खरीद जारों पर हुई। अब तक मंडी में कुल 5 हजार 846 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। इसमें से 4 हजार 738 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद की गई है। इसमें से 1500 क्विंटल सरसों का उठान हो चुका है। आने वाले दिनों में बाकी बची सरसों को उठवाकर गोदाम में भिजवाया जाएगा। हैफेड एजेंसी द्वारा ही सरसों के साथ गेहूं की खरीद की जानी है। गेहूं खरीद की तैयारियां भी की गई है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ की अनाज मंडी में किसान सरसों बिक्री के लिए लेकर पहुंच रहे हैं। अब तक मार्केट कमेटी की ओर से कुल 324 किसानों के गेट पास काटे गए हैं। मंगलवार को कुल 44 किसानों के गेट पास किए गए। यह किसान मंडी में 763 क्विंटल सरसों की फसल लेकर आए थे। इसमें से हैफेड ने 636 क्विंटल सरसों की खरीद की। बहादुरगढ़ मंडी में 5846 क्विंटल सरसों की आवक अब तक हुई है। इसमें 4700 क्विंटल से अधिक सरसों की खरीद की जा चुकी है।

मंगलवार से प्रदेश सरकार की ओर से मंडियों में गेहूं खरीद की भी घोषणा की गई थी, लेकिन किसान मंडी में गेहूं लेकर पहुंचे ही नहीं। संभावना है कि अभी जिले के खेतों में किसान गेहूं की कटाई और कढ़ाई में जुटे हुए हैं। इस हफ्ते में गेहूं की कटाई होगी। इसके बाद किसान उसे मंडी में बिक्री के लिए लेकर पहुंचेंगे। तब यहां पर खरीद शुरू होगी। बहादुरगढ़ और बादली क्षेत्र में सरसों कुल 3 हजार हेक्टेयर में होती है। जबकि इन दोनों क्षेत्रों में गेहूं 28 हजार 500 हेक्टेयर में होता है। गेहूं की आवक होगी तो मंडी में पैर रखने की जगह भी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन




बहादुरगढ़ मंडी में सरसों की खरीद प्रतिदिन हो रही है। हैफेड द्वारा अब तक 4738 क्विंटल सरसों खरीदी जा चुकी है। 1 अपै्रल से गेहूं की खरीद शुरू होनी थी, लेकिन किसान यहां पर अभी गेहूं बिक्री के लिए लेकर नहीं पहुंचे है। गेहूं मंडी में आता है तो सरकारी खरीद की जाएगी।
विज्ञापन


-अंजू दलाल, सचिव, मार्केट कमेटी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें