फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मैंने जो कुछ भी मांगा, वो तूने मुझे दिया है... पर झूमे भक्त

Mon, 24 Nov 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
23jjrp07- श्री श्याम सेवा प्रचार मंडल की तरफ से आयोजित श्याम महोत्सव के दौरान ज्योत प्रज्ज्वलित
विज्ञापन
झज्जर। पुराना बस स्टैंड परिसर में शनिवार की रात्रि श्री श्याम सेवा प्रचार मंडल झज्जर की तरफ से श्री श्याम वंदना महोत्सव पर मां भगवती, गणेश भगवान, सालासर महाराज व खाटू श्याम का दरबार रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से सजाया गया। सूरतगढ़ से वैष्णवी जनवेजा ने साथी हमारा कौन बनेगा, तुम ना सुनोगे तो कौन सुनेगा..., जयपुर से रजनी राजस्थानी ने मैंने जो कुछ भी मांगा, वो तूने मुझे दिया है...भजन पर भक्त झूम उठे।
विज्ञापन

वहीं आगरा से राजू बावरा आदि भजन गायकों ने भजन प्रस्तुत कर श्याम भक्तों को भाव विभोर कर दिया। श्री श्याम वंदना महोत्सव में अमरजीत फौगाट ने ज्योति प्रचंड की। प्राचीन खाटू श्याम मंदिर के पंडित विनय कुमार ने समिति के सदस्यों द्वारा पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें कृष्ण हुड्डा, मनीष बंसल मुख्यातिथि रहे।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर पुनीत कुमार, नरेंद्र धनखड़, हरेंद्र सिलाना, नवनीत बंसल, विकास प्रधान, तिलकराज गोसाई, सुषमा गुसाई, विकास वाल्मीकि मौजूद रहे। मंच संचालन संजय शर्मा ने किया। स्थानीय कलाकार रोहित कटारिया शिव पार्वती के प्यारे को, भक्तों के बीच बुलाना है गणेश जी का आह्वान कर गायन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर समिति के प्रधान मनोज वर्मा, उपप्रधान मीनाक्षी वर्मा, सचिव सुरेंद्र काले, कोषाध्यक्ष सन्दीप सोनी, सहसचिव हेमन्त नंदा, रोहित कटारिया, गौरव सैनी, जोगिंदर ठाकरान, मोहन सरोहा उपस्थित रहें । प्रात: श्याम आरती के बाद श्रद्धालुओं को छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें