गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी हार्दिक स्कूल प्राचार्य व कोच के साथ।
बहादुरगढ़। 13 से 15 जुलाई तक महाराष्ट्र के पुणे में हुई चैंपियंस ऑफ चैंपियनशिप मेंबहादुरगढ़ से हार्दिक अहलावत ने गोल्ड मेडल जीता। पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी हार्दिक का स्वागत किया।
हार्दिक सराय औरंगाबाद गांव स्थित बाल विकास सीनियर सेकेेंडरी स्कूल का छात्र है। स्कूल में भी हार्दिक का सम्मान किया गया। हार्दिक ने गोल्ड जीतकर इस वर्ष अक्तूबर में कोरिया में होने वाली वर्ल्ड ताइक्वांडो जूनियर चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। स्कूल पहुंचे हार्दिक अहलावत का प्राचार्य पूनम चौधरी व कोच सुरेन कुमार ने बताया कि 1 से 6 अक्तूबर तक कोरिया के चुंचेओन में वर्ल्ड ताइक्वांडो जूनियर चैंपियनशिप होगी।
उन्हें विश्वास है कि हार्दिक मेडल जीतकर स्कूल, हरियाणा व भारत देश का नाम पूरे विश्व में रोशन करेगा। हार्दिक अहलावत कक्षा 11 आर्ट्स का छात्र है और ताइक्वांडो का बेहतरीन खिलाड़ी है। इससे पहले भी वह 2013 में बोस्निया में साराजेवो 2023 वर्ल्ड ताइक्वांडो कैडेट चैंपियनशिप में 180 प्लस सेंटीमीटर की हाइट कैटेगरी में हिस्सा लेते कांस्य पदक जीत चुका है। इसके अलावा 6 से 8 सितंबर 2023 तक लेबनान के बेरूत में हुई पांचवी एशियाई कैडेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भी हिस्सा लेकर मेडल अपनो नाम किया था। स्कूल डायरेक्टर एडवोकेट प्रवीण छिल्लर ने कहा कि हार्दिक अहलावत मेधावी छात्रों को बधाई दी।
-