-फोटो 57 : पदक विजेता खिलाडिय़ों का स्वागत करते आढ़ती। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। हाल ही में दिल्ली में हुई कराटे चैंपियनशिप में ओपन चैलेंज जीत कर लौटे खिलाड़ी कैलाश दलाल का आढ़तियों ने स्वागत किया। आढ़ती तेजपाल सैनी ने कैलाश को 3100 की राशि देकर प्रोत्साहित किया।
शुक्रवार को बहादुरगढ़ की सब्जी मंडी में पहुंचने पर मांडोठी के कैलाश दलाल का स्वागत किया गया। कैलाश ने हाल ही में दिल्ली के नजफगढ़ में आयोजित हुई चैंपियंस कराटे चैंपियनशिप में ओपन चैलेंज और 11000 नकद पुरस्कार जीतकर अपने गांव और शहर का नाम रोशन किया है। इससे पूर्व कैलाश ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में आयोजित हुई ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया था। साथ ही हैदराबाद में हुई नेशनल कराटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने कैलाश को प्रोत्साहित करते हुए 3100 रुपये नकद राशि दी और खेलों में क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। संवाद