फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह हलकी बारिश, दिनभर चलती रही बूंदा-बांदी

Fri, 29 Jul 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
बारिश - फोटो : bureau
विज्ञापन
 जिले में कई जगह पर वीरवार को झमाझम बरसात हुई तो कई स्थानों पर बूंदाबांदी ही होकर रह गई। हालांकि इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली। सुबह कुछ देर तक अच्छी बरसात होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई। क्षेत्र में आधे घंटे में 10 एमएम बरसात दर्ज की गई।
विज्ञापन

बरसात के बाद किसानों द्वारा की गई धान की फसल को लेकर कुछ हद तक चिंताएं कम हुईं। पिछले वर्ष धान की फसल का पूरा लाभ न मिलने से जूझ रहे किसानों के चेहरे खिल उठे, लेकिन चंद समय के लिए हुई इस तेज बारिश के बाद दिनभर चली हल्की बूंदाबांदी के कारण कुछ किसानों के चेहरे मुरझाए रहे। हालांकि बारिश के बंद होने के बाद उमस का वातावरण फिर से बन गया। शाम तक घने बादल छाए रहे, जिससे और बारिश होने की संभावना है। क्षेत्र में वीरवार को हुई सुबह हल्की बारिश व दिनभर चली बूंदाबांदी से आमजन को गर्मी राहत मिली है। कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से बेहाल लोगों ने बारिश का जमकर लुत्फ उठाया।

स्कूल से आ रहे बच्चे भी हल्की बूंदाबांदी में मस्ती करते देखे गए। लोगों ने बारिश का लुत्फ उठाते हुए बारिश के काफी देर तक नजारे लिए। छोटे बच्चों को भी बारिश में लेकर लोग घरों से बाहर खड़े होकर भीग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें