फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की पहली बारिश में ही शहर जलमग्न, सफाई व्यवस्था की खुली पोल

विज्ञापन
लाल चौक पर भरे बरसाती पानी के बीच से जाते वाहन। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मानसून की पहली ही बारिश में पूरा शहर जलमग्न हो गया। सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। 37.2 एमएम बारिश से शहर के सभी बाजारों में पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। नगर परिषद की ओर से मानसून को लेकर शहर के नालों की सफाई के दावे भी हवा हवाई नजर आए। रेलवे रोड, मेन बाजार और शहर के व्यस्त लाल चौक पर तो पानी काफी देर तक जमा रहा। निचली कॉलोनियां भी बारिश के पानी से नहीं बच पाई। वहां भी एक फुट से अधिक पानी भर गया। इस बारिश से कुछ देर के लिए लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली।
विज्ञापन

इन कॉलोनियों में जमा हो गया पानी
पहली बारिश से जहां शहर के बाजारों में पानी भर गया। वहीं शहर की निचली कॉलोनियां सैनी पुरा, छोटूराम नगर, लाइनपार नेता जी नगर, न्यू नेताजी नगर, विकास नगर, बहराणिया कॉलोनी, पटेल पार्क, महावीर पार्क कॉलोनी, नेहरू पार्क कॉलोनी, झज्जर रोड, बादली चुंगी, मांडोठी बाजार, अग्रवाल कॉलोनी के अलावा अन्य कई कॉलोनियाें में काफी पानी जमा हो गया। साथ ही शहर का पॉश इलाका सेक्टर-6 भी इस बारिश से जलमग्न रहा। इन इलाकों में पानी निकासी के इंतजाम न होने के कारण काफी देर तक पानी जमा रहा। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। लोगों ने घरों में जमा पानी को बाल्टी से निकाला।
कुछ देर के लिए मिली गर्मी से राहत
भीषण गर्मी से परेशान हो रहे क्षेत्रवासियों के लिए शुक्रवार की दोपहर जरूर राहत भरी रही, लेकिन यह कुछ देर के लिए ही। करीब एक घंटे तक बारिश होने के बाद सूर्य देव अपने तेज के साथ आसमान में निकले और भयंकर उमस हो गई। इससे हर व्यक्ति पसीने से तर-बतर रहा। यह बारिश भी लोगों को गर्मी से निजात नहीं दिला पाई।
विज्ञापन

तापमान में आई गिरावट
शुक्रवार दोपहर करीब पौने 2 बजे शुरू हुई बारिश एक घंटे तक हुई। बारिश की मात्रा 37.2 एमएम दर्ज की गई है। बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि अधिकतम 41 डिग्री रहा।
अभी है तेज बारिश की संभावना
कृषि विभाग के एसडीओ सुनील कौशिक का कहना है कि शुक्रवार को बारिश की मात्रा 37.2 एमएम रही। मौसम विभाग के अधिकारियों ने संभावना जताई है कि अभी और तेज बारिश हो सकती है। फिलहाल मौसम इसी तरह का बना रहेगा। शनिवार को भी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें