फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान पहुंचा 41 डिग्री पर, गर्मी से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया था, लेकिन दोबारा से तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। इससे उमस भरी और चिपचिपी गर्मी होने लगी है। इससे लोगों को परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एक-दो दिनों तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा और इसके बाद बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

दो दिन पहले शाम के समय हुई बारिश के बाद जहां तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया था। वहीं मौसम भी काफी ठंडा हो गया था। अब एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और गर्मी बढ़ गई है। शहरवासियों का कहना है कि इस बार लॉकडाउन की वजह से अप्रैल और मई में जहां गर्मी महसूस नहीं हुई थी। जैसे ही अनलॉक हुआ और सड़कों पर वाहनों की भीड़ बढ़ती गई तो तापमान भी धीरे-धीरे ऊपर की ओर चढ़ता गया। जून के दूसरे सप्ताह के दूसरे दिन शाम के समय बारिश हो गई थी और मौसम ठंडा हो गया था। अब फिर दो दिनों से गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। लोगों इस उमस भरी और चिपचिपी गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें