फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश से मौसम बना सुहाना, उमस व गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कई दिनों से सता रही उमस और गर्मी से बुधवार की शाम बारिश के बाद काफी राहत मिली। सुबह से आसमान काले बादलों से ढका रहा और शाम करीब 4 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे मौसम सुहावना हो गया और तापमान में कमी आई। अधिकतम तापमान 30 डिग्री तो न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 33 डिग्री पर था जो बुधवार को कम होकर 30 डिग्री पर आ गया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह आसमान में काले बादल छाए हुए थे। जो शाम होते-होते बरस गए। मौसम खुशनुमा बना हुआ है। उमस से लोगों को राहत मिली है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के बाद खेतों में खड़ी फसलों को फायदा मिल रहा है। बारिश के बाद किसान बेहद खुश हैं। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बारिश से जहां मौसम खुशनुमा बना है। वहीं किसानों की फसलों को भी फायदा हुआ है। इस समय बहादुरगढ़ और बादली के खेतों में धान व ज्वार की फसलें खड़ी हैं। धान की फसल को पानी की कहीं ज्यादा जरूरत हैं। कुलासी गांव के किसान सूरत सिंह का कहना है कि उन्होंने तीन एकड़ क्षेत्र में धान की फसल लगाई थी। पानी की बेहद जरूरत थी। इंद्र देव बरसे तो फसलों को काफी फायदा हुआ। हालांकि अभी और बारिश की दरकार है। यदि बारिश और होती है तो फसल बेहद अच्छी होगी और लागत भी कम आएगी। वहीं नूना माजरा के किसान दयानंद कहते हैं कि बारिश के बाद फसलों को संजीवनी मिली है। अब अच्छी पैदावार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें