फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बंदरों के उत्पात से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन
-फोटो 53 : नगर परिषद कार्यालय में फाइलों को देखते ईओ संजय रोहिल्ला व अन्य। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहरवासियों को जल्द ही बंदरों के उत्पात से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर अलॉट कर दिया गया है। जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। टेंंडर गुरुग्राम की एजेंसी संजय कांटे्रक्टर को अलॉट किया गया है। प्रति बंदर 1417 रुपये के हिसाब से टेंडर दिया गया। कुल 3 हजार बंदर बहादुरगढ़ शहर की अलग-अलग कॉलोनियों से पकड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। पकड़े गए बंदरों के लिए खाने-पीने का प्रबंध भी एजेंसी द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले करीब सवा साल पहले बहादुरगढ़ से बंदर पकड़े गए थे। अब भी शहर की कई कॉलोनियों में बंदरों की संख्या ज्यादा है। अग्रवाल कॉलोनी, इंदिरा मार्केट, नई बस्ती, छिकारा कॉलोनी, लाइनपार क्षेत्र में बंदरों की संख्या अधिक है। लोग घरों से बाहर निकलने और छतों पर जाने से भी डरते हैं। कई बार शहरवासियों ने नप अधिकारियों को इन्हें पकड़ने के लिए शिकायत की गई थी। अब कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें