फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमें प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करना चाहिए : ज्योति

Sun, 18 Feb 2024 10:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कबलाना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सूर्य नमस्कार अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योगा सहायक ज्योति ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया तथा जीवन में योग की मेहता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ रहता है। अपने खुद तो यह करना चाहिए बल्कि अपने परिवार के सदस्यों को भी करवाना चाहिए। इसमें सभी का पूर्ण सहयोग होना चाहिए। ज्योति ने बताया कि हरियाणा योग आयोग द्वारा सभी योग सहायक जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर इंद्रजीत रोहिल्ला के आदेश के अनुसार गांव-गांव में सभी शिक्षण संस्थानों में सूर्य नमस्कार अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं। इसी अभियान को पूरा करने में गांव कबलाना के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल अजय खोखर ने सहयोग किया। पूरे अभियान की देखरेख जिला समन्वयक डॉ. पवन देशवाल व आचार्य बलदेव कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें