झज्जर। नागरिक अस्पताल झज्जर में गर्भवतियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत निजी जांच सेंटर में निशुल्क अल्ट्रासाउंड सुविधाएं प्रदान कराई जा रही हैं। डॉ. संजय सचदेवा की सेवानिवृत्ति के पश्चात वर्तमान में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए यह वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
सिविल सर्जन झज्जर डॉ. मंजू कादयान ने बताया कि नागरिक अस्पताल झज्जर ने सन इमेजिंग डायग्नोस्टिक सेंटर और संतोष अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेंटरों में अनुबंध किया है। इसके अंतर्गत गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड यहां पूर्णतया निशुल्क किया जा रहा है।
यह सुविधा नागरिक अस्पताल झज्जर में नियमित रूप से अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ की नियुक्ति होने तक रहेगी। सिविल सर्जन ने अपील की है कि गर्भवती इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए रेफरल अवश्य प्राप्त करें ताकि वे उनको किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।