फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: माइनर में गिरा पानी का टैंकर

Tue, 25 Jun 2024 06:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 61 : माइनर से टै्रक्टर को बाहर निकालती जेसीबी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-6 मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-टैंकर माइनर में गिर गया। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में चालक को ज्यादा चोटें नहीं आई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

जेसीबी के माध्यम से ट्रैक्टर-टैंकर को पानी बाहर निकलवाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार की दोपहर एक पानी का टैंकर सैक्टर-6 मार्ग से गुजर रहा था। जब ट्रैक्टर-टैंकर माइनर के पास पहुंचा तो अचानक एक गाड़ी आ गई। उसे बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर टैंकर का संतुलन बिगड़ गया और वह माइनर में जा गिरा। इस दुर्घटना में ड्राइवर को हल्की चोटें आई हैं। देखते ही देखते काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और ट्रैक्टर चालक को बाहर निकाला गया। बाद में जेसीबी को मौके पर बुलाया और ट्रैक्टर-टैंकर पानी से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें