झज्जर। बाक्सिंग कोच हितेश देशवाल ने बताया कि झज्जर स्टेडियम में अभ्यास करने वाले मुक्केबाज ने हाल में हुई साउथ जोन मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीता है।
यह प्रयोगिता 21 से 23 जून तक आयोजित हुई, जिसमें साउथ के सभी राज्य ने भाग लिया। इसमें झज्जर के हितेश गुलिया ने भी कर्नाटक की टीम से 71 किलो में भाग लेते हुए स्वर्ण पदक जीता। कोच हितेश देशवाल ने बताया कि हितेश बहुत मेहनती खिलाड़ी है। ये पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले चुका है और जिला झज्जर और हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन कर चुका है। हितेश गुलिया ने अपना सारा श्रेय अपने गुरु हितेश और अपने माता पिता को दिया इस खुशी के मौके पर जिला मुक्केबाजी प्रधान सोमबीर अहलावत, मुख्य संरक्षक सूरजभान जाखड़, हरियाणा मुक्केबाजी खजांची प्रवीर गहलोत माैजूद रहे। ग