फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बच्चे में प्रतिभा छिपी होती है : सीजेएम

Wed, 16 Oct 2024 05:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
15jjrp09-झज्जर। संवाद भवन में बाल महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करती छत्राएं। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। बाल महोत्सव-2024 के दूसरे दिन मंगलवार को बाल भवन और सवेरा स्कूल परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सीजेएम और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विशाल ने दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि विशाल ने कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों का शैक्षणिक विकास के साथ-साथ मानसिक व बौद्धिक विकास भी होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर बच्चे में प्रतिभा छिपी होती है। बस उसे निखारने के लिए बाल भवन जैसे मंचों की आवश्यकता है, जो जिला बाल कल्याण परिषद निभा रहा है। जिला बाल कल्याण अधिकारी नीलम ने बताया कि प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन ग्रुप डांस, सोलो सोंग, फन गेम्स बॉयज और गर्ल्स की विद्याएं बाल भवन तथा पोस्टर मेकिंग, थाली कलश डेकोरेशन प्रतियोगिताओं का आयोजन सवेरा स्कूल में हुआ। इसमें बच्चों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
निर्णायक की भूमिका सुमन, रितु, रचना, ईश्वर, नरोतम, प्रदीप, राखी, बबीता, ज्योति, पिंकी, विनय, यशवीर, कृष्ण, लवकेश, संजय, अनूप ने भूमिका। इस प्रतियोगिता में जिलेभर से 42 स्कूलों के लगभग 550 बच्चों ने भाग लिया। मंच संचालन मा. महेंद्र और संजय शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी रितु धनखड़, सवेरा स्कूल के प्राचार्य लोकेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें