फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लडायन में तीन फीट तक भरा पानी

विज्ञापन
लड़ायन गांव में भरा पानी।
विज्ञापन
साल्हावास। पिछले सप्ताह दो दिन चली बारिश की वजह से गोरिया व खोरडा गांवों के बाद अब लडायन में बाढ़ जैसे हालत पैदा कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि झासवां, ढाणा, धनिरवास साल्हावास क्षेत्र ऊंचाई में बसे हैं, जिसकी वजह से इन गांवों का पानी लडायन गांव में आ रहा है। वर्षा रुकने के बाद भी यहां पर हालात काबू से बाहर हैं।
विज्ञापन

बस स्टैंड से लेकर मॉडल स्कूल तक दो से तीन फीट पानी भरा है। इससे विद्यार्थियों को स्कूल आवागमन में काफी परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है।गांव में जोहड़ ओवरफ्लो होने के कारण भी गांव की गलियों में पानी खड़ा है। गांव में बारिश के दिनों में हर साल आ रही समस्या के कारण ही यहां सीवरेज सिस्टम बनाया हुआ है, लेकिन सारा सिस्टम फेल होते हुए नजर आ रमा हैं। सरपंच अनीता व सरपंच प्रतिनिधि वीर सिंह ने बताया कि तीन मोटर पानी की निकासी के लिए लगाई गई है, लेकिन अभी हालात सामान्य होने में दो से तीन दिन लगेंगे। उन्होंने कहा कि अन्य गांव का पानी आने के कारण यहां पर समस्या आती है। इस वजह से आवागमन के रास्ते भी अवरूद्ध हैं। उन्होंने कहा कि बिजली भी नियमित रूप से नहीं आ रही, जिस कारण मोटर पूर्ण रूप से नहीं चल पाती। बुधवार को भी बिजली के लंबे-लंबे कट लगते रहे जबकि इससे पहले तो बिजली के हालात और भी खराब रहे हैं। पिछले वर्ष भी इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ा था।



फसलों में तीन फुट पानी खड़ा
पिछले दिनों हुई बारिश से किसानों की फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। आफत की बारिश ने जिन गांवों में आफत बरसाई है, वहां किसान खासे परेशान है। खासतौर पर कपास और बाजरे की फसल पर खासा असर पड़ा है। बाजरे की फसल पकने वाली थी, ऐसे में आसमान से बारिश के साथ आई और खेत में खड़ी फसल को जमीन पर बिछा दिया है। जिन किसानों ने खेतों में कपास बोई हुई है उनके लिए बारिश तबाई लेकर आई हुई है। किसानों ने केंद्र सरकार से गिरदावरी करवाकर मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन
पानी की निकासी के लिए तीन मोटर लगाई गई है। लगातार पानी की निकासी जारी है। दो से तीन दिन में हालात सामान्य होंगे।

अनीता, सरपंच लडायन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें