झज्जर। जिले में डेंगू के मामले आने के बाद नगर परिषद द्वारा फॉगिंग और अन्य कदम उठाए थे, जिससे डेंगू के केस और अधिक नहीं केस नहीं आए। जब इन दावों की पड़ताल की और लोगों से इसके बारे में पूछा तो लोगों का कहना है कि फॉगिंग केवल उन घरों के आसपास करवाई गई, जहां पर डेंगू के मरीज मिले थे।
बाकी इलाकों में या पूरे मोहल्ले में फॉगिंग और सफाई अभियान नहीं चलाए गए। दिल्ली गेट पर पिछले दिनों डेंगू के केस सामने आए थे, लेकिन यहां पर भी केवल जहां केस मिला था, वहीं पर फॉगिंग करवाई गई है। बाकी एरिया में फॉगिंग नहीं करवाई गई। बारिश होने पर गंदगी से नाले अटे होने और टूटे हुए होने के कारण सड़कों पर पानी भर जाता है। उनकी कोई सफाई नहीं करवाई जा रहीं। केवल दावे किए जा रहे हैं। बार-बार कहने पर ही सफाई कर्मचारी आते हैं और नालों काे साफ करने के बाद गंदगी को वहीं छाेड़ देते हैं। इससे भी लोगों में बीमारी फैल सकती है। नगर परिषद को इसकी तरफ खासकर ध्यान देना चाहिए
सफाई कर्मचारी सफाई करने के बाद गंदगी को खुले में छोड़कर चले जाते हैं। इससे बीमारियां फैलने की संभावना रहती है। नगर परिषद को नालों की सफाई की सफाई करनी चाहिए। बारिश होते ही नाले रुके हुए होने के कारण सड़कों पर पानी खड़ा हो जाता है।
सुखविंद्र, निवासी दिल्ली गेट
डेंगू के केस आने के बाद भी मोहल्ले में फॉगिंग नहीं करवाई गई। यह सिर्फ उन घरों के आसपास ही करवाई गई, जहां पर डेंगू के केस मिले है। पूरे शहर में फॉगिंग करवानी चाहिए ताकि मच्छर नहीं पनपने से और लोगों में बीमारी फैलने से रोका जा सके।
प्रदीप दुकानदार