फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिन बारिश रेलवे अंडरपास में जमा पानी, सड़क बदहाल, लोग परेशान

Fri, 13 Dec 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 51 : रेलवे अंडरपास की दीवारों से टपकते पानी की वजह से बदहाल सड़क। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार में रहने वाली शहर की आधी आबादी को सीधे जोड़ने के लिए 40 करोड़ से अधिक राशि से बहादुरगढ़ में बना रेलवे अंडरपास जर्जर हो चुका है। अब बिना बारिश के भी रेलवे अंडरपास के लाइनपार क्षेत्र की तरफ वाले मुहाने की तली में पानी भरा हुआ है। अंडरपास की दीवारों से पानी का रिसाव होने से सड़क भी खस्ताहाल हो गई है। कदम-कदम पर गड्ढे बने हुए हैं।
विज्ञापन


सड़क टूटने के कारण दुपहिया, ऑटो, ई-रिक्शा चालकों के गिरकर चोटिल होने का अंदेशा भी बना रहता है। दीवारों से पानी टपकता रहने से यहां से निकलने वाले राहगीरों को डर रहता है कि कहीं से कोई मलबा उनके ऊपर न आकर गिर पड़े। बता देंं कि कुछ महीने पहले रेलवे की ओर से इसमें पानी का भराव न हों, इसके हल के लिए कई इक्यूपमेंट भी लगाए गए थे मगर कुछ ही दिनों में शरारती तत्वों ने उन्हें तोड़कर चुरा लिया। इसके बाद यहां जलभराव की समस्या फिर से होने लगी है।
यहां पर लगाया गया फाइबर शेड भी पूरी तरह टूट चुका है। दुपहिया, कार व दूसरे अन्य वाहन चालकों को यहां से निकलना मुश्किल हो रहा है क्योंकि जब से रेलवे अंडरपास बना है तभी से इसके निर्माण को लेकर लोग सवाल खड़े करते रहे हैं। लाइनपार के जौहरी नगर निवासी राजेंद्र कुमार, बिजेंद्र भारद्वाज, सुरेंद्र सिंह ने कहा कि शासन-प्रशासन को चाहिए कि रेलवे के अंडरपास में सुविधाओं पर ध्यान दिया जाए, क्योंकि यहां से हर रोज हजारों लोग अपने वाहनों के जरिये निकलते हैं। माल गोदाम रोड़ निवासी शिव कुमार गुप्ता, विक्रम शर्मा ने कहा कि अब इस अंडरपास की हालत ऐसी हो गई है कि इसके अंदर से निकलते समय सभी को डर लगा रहता है। हर समय अंडरपास की छत से पानी टपकता रहता है। राहगीरों ने प्रशासनिक व रेलवे अधिकारियों से मांग की है कि रेलवे अंडरपास की सुध लेकर यहां जो भी समस्याएं है उनके समाधान को लेकर हर जरूरी एहतियातन कदम जल्द उठाए जाएंं ताकि यहां से आवागमन करने वालों को परेशानी न हों और उनके मन में किसी हादसे का अंदेशा भी न बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन







-फोटो 51 : रेलवे अंडरपास की दीवारों से टपकते पानी की वजह से बदहाल सड़क। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें