फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जमीन हड़पने से था परेशान, इसलिए गोली मारकर दे दी जान

Sun, 18 Jun 2023 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
्र
विज्ञापन

बहादुरगढ़। रोहतक जिले के गांव भैंसरू कलां निवासी मोतीराम की मौत के मामले में बहादुरगढ़ सदर थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मोतीराम ने गत शुक्रवार को बहादुरगढ़ में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। उसका गोली लगा शव कार में मिला था। आरोप है कि आरोपियों ने मोतीराम की तीन एकड़ जमीन हड़प ली थी। जिससे दुखी होकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

मोतीराम शुक्रवार को बहादुरगढ़ के सेक्टर-13 में सड़क किनारे खड़ी कार में मृत मिले थे। उनका शरीर व कार की सीट खून से लथपथ थे। मोतीराम के हाथ में एक देसी पिस्तोल थी। कार के डैश बोर्ड पर रखे मिले आधार कार्ड की मदद से उनकी पहचान हुई और पुलिस ने भैंसरू कलां में मृतक के परिजनों को सूचना दी। मामले के जांच अधिकारी ने शुक्रवार शाम को भैंसरू पहुंच कर मोतीराम के चाचा इंद्रजीत को सारी बात बताई। बाद में इंद्रजीत ने बताया कि उनका सगा भतीजा मोतीराम अविवाहित था। वह बहादुरगढ़ में वाहन चालक का काम करता था। गांव में मोतीराम की तीन एकड़ जमीन थी, लेकिन कुछ लोग इस जमीन को हड़पने की कोशिश में लगे थे। उन्हीं के गांव के निवासी अजय ने रोहतक जिले के ही गांव ककरना निवासी सीता सतीश, मोहित व नितेश के साथ मिलकर एक दिन कुछ नशीली चीजें पिलाकर मोतीराम की सारी जमीन बेच दी। जमीन की बिक्री से मिली राशि भी मोतीराम को नहीं दी। इन सभी ने यह काम मिलीभगत करके किया। तभी से मोतीराम बेहद परेशान रहता था और अब उसने खुदकुशी कर ली है। बहादुरगढ़ सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के चाचा इन्द्रजीत के बयान पर पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में पुलिस आरोपियों से जल्द ही पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें