फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खेलो इंडिया गेम्स में युद्धवीर और पुष्पेंद्र ने जीते पदक

Fri, 01 Mar 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। नागालैंड के कोहिमा में हुए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटीज गेम्स में छारा के लाला दीवानचंद कुश्ती एवं योगा केंद्र के पहलवानों ने कई पदक जीते। पदक विजेताओं का योगा केंद्र में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
अखाड़े के संचालक आर्य वीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 21 से 29 फरवरी तक नागालैंड में हुई। इसमें लाला दीवानचंद कुश्ती एवं योग केंद्र गांव छारा के युद्धवीर गांव जैसीपुर ने 87 किलो ग्रीकोरोमन में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। जबकि छारा के पुष्पेंद्र दलाल ने 86 किलोग्राम फ्री स्टाइल में सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलवान कपिल ने 61 किलोग्राम में फ्रीस्टाइल में भाग लिया। अखाड़े में पहुंचने पर आर्य वीरेंद्र सिंह, कोच राकेश अहलावत, कोच सागर दलाल, विजेंद्र पूनिया, मास्टर करतार सिंह, धर्मेंद्र, रविंद्र, मनजीत दलाल, प्रहलाद महराना समेत अन्य पहलवानों ने फूल मालाओं से विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया।
साथ ही भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने के लिए प्रोत्साहित किया। सभी ने पहलवानों को नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित किया।त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें