फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पूर्व और वर्तमान विधायक में जुबानी जंग तेज

Fri, 26 Jun 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 85 : विधायक राजेश जून के साथ मौजूद पार्षद पत्रकारों से बातचीत करते हुए। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की राजनीति में पूर्व विधायक राजेंद्र जून और वर्तमान विधायक राजेश जून के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। वीरवार को आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक राजेश जून ने पूर्व विधायक राजेंद्र जून और नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी पर निशाना साधा।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि जो विकास कार्य उनके कार्यकाल में नहीं हो सके, उनका श्रेय अब सरकार द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं के लिए लेने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक राजेंद्र जून अपने कार्यकाल में विकास कार्य नहीं करवा सके और अब विधायक पद चले जाने के 20 महीने बाद सरकार द्वारा करवाए जा रहे कार्यों का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं।

विधायक ने नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी पर भी निशाना साधा। आरोप लगाया कि चेयरपर्सन भाजपा के पार्षदों की उपेक्षा कर कांग्रेस समर्थित पार्षदों का साथ दे रही हैं, जिससे पार्टी को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी पार्षदों के साथ वह मजबूती से खड़े हैं और उनके हितों की रक्षा करेंगे। कहा कि बामनोली गांव में जमीन खरीदने, वेयरहाउस की जमीन पर कॉलोनी काटने और बालौर गांव में अवैध कॉलोनाइजरों को संरक्षण देने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए राजेश जून ने कहा कि सभी जमीनें नियमानुसार खरीदी हैं।
विज्ञापन

कहा कि मैं संत नहीं हूं, व्यापारी भी हूं लेकिन जनता के हितों के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रहा हूं। इस मौके पर प्रवीण उर्फ सोनू, अशोक शर्मा, राजेश मकड़ौली, सत्यप्रकाश छिकारा, पार्षद प्रतिनिधि अनिल सिंहल, पार्षद प्रतिनिधि हरिमोहन धाकरे, प्रवीण छिल्लर, अश्वनी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें