फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वक्फ बोर्ड की जमीन, प्रॉपर्टी टैक्स तीन लाख

Sun, 02 Jul 2023 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के नगर परिषद कार्यालय में प्रॉपर्टी आई डी ठीक कराने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। त्रिमूर्ति मंदिर के पास वक्फ बोर्ड की जमीन में रहने वाले बुजुर्ग पर तीन लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स लगा दिया गया। किसी का प्रॉपर्टी टैक्स आवश्यकता से अधिक आ गया है, तो किसी का घर का प्रॉपर्टी टैक्स व्यावसायिक का दिया गया है। शिविरों में यही समस्या लेकर लोग चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

शिविर में आने वाले लोगों ने कहा कि किसी का प्रॉपर्टी टैक्स आवश्यकता से अधिक आ गया है, तो किसी का घर का प्रॉपर्टी टैक्स व्यावसायिक का दिया गयाहै। नप अधिकारियों ने बताया कि घरेलू व व्यावसायिक प्रॉपर्टी का हाउस टैक्स अलग-अलग होता है। वही डेवलमेंट चार्ज भी 120 रुपये प्रति गज के हिसाब से लिया जाता है। शनिवार को प्राॅपर्टी आईडी व प्रॉपर्टी टैक्स के करीब 95 मामले आए हैं। शहरवासियों की त्रुटियों को दूर करने के लिए लिपिक स्टाफ के साथ नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी स्वयं मौजूद रहे और लोगों की प्रॉपर्टी आईडी को दुरुस्त करने का काम किया।
- लोगों की प्रतिक्रियाएं
मेरा मकान करीब 40 साल पुराना है। त्रिमूर्ति मंदिर के पास रहता हूं,मेरे मकान का कमेटी से नक्शा पास है मेरा डेवलपमेंट चार्ज करीब तीन लाख रुपए आया है। जबकि मेरा मकान वक्फ बोर्ड में आता है।
विज्ञापन

- दयानंद।
मैं शहर के भट्टी गेट पर रहता हूं मेरा मकान कॉमर्शियल क्षेत्र में नगर परिषद ने दिखा रखा है। जब भी इसे ठीक करवाने के लिए आता हूं तो आज-कल का नाम लेकर टाला जा रहा है। कई बार नप कार्यालय के चक्कर काट चुका हूं।
- महेंद्र सिंह।
मेरे प्लाट की पैमाइश की दिक्कत थी नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि अपने सभी दस्तावेज लेकर आ जाओ, मेरा काम हो जाएगा।
- सुरेश चंद।
मेरा मकान का कॉमर्शियल बिल करीब 13 हजार आ रहा है, लेकिन मेरा मकान डोमेस्टिक क्षेत्र में आता है। इसे ठीक करवाने के लिए आएं हैं।
सतनारायण।

वर्जन
नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने बताया किस शहर वासियों की समस्याओं को देखते हुए प्रॉपर्टी आईडी व अन्य दस्तावेजों को दुरुस्त करने के लिए दो दिवसीय शिविर का आयोजन जिला प्रशासन की ओर से किया गया है। ताकि शहर वासियों को के दस्तावेज दुरूस्त हो सके और उन्हें किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें