फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जन समस्याओं को 17 को प्रदर्शन की घोषणा

Sun, 02 Jul 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर की बदहाल सड़कों को लेकर शहरवासियों ने अब सड़क पर उतरने का फैसला किया है। जागो झज्जर अभियान के तहत सामाजिक संगठनों को साथ लेकर शहरवासी 17 जुलाई को शहर में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

इस विषय को लेकर शनिवार को जिला मुख्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के एससी सैल के राष्ट्रीय संयोजक व जागो झज्जर के संयोजक एडवोकेट राजीव कटारिया ने शहर के सामाजिक व राजनीतिक संगठनों की एक बैठक बुलाई। बैठक में अखिल हरियाणा स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के पूर्व वाईस चेयरमैन मगनेश चंद जैन, हरियाणा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राकेश अरोड़ा, आम आदमी पार्टी के उदयभान पूनिया, स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी और पूर्व पार्षद भारतभूषण वर्मा, पूर्व पार्षद एडवोकेट मुकेश नागपाल, जयसिंह व विभिन्न संगठनों से जुड़े संजीत कबलाना भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में सभी ने इन दिनों झज्जर शहर की मौजूदा स्थिति को लेकर रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें