फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वयंसेविकाओं ने स्लोगन से नशे के दुष्परिणाम बताए

Fri, 06 Feb 2026 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 64 : राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राएं साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली निकालते हुए
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन जागरूकता और सेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया। शिविर की शुरुआत एनएसएस गीत के गायन से हुई।
विज्ञापन


इसके बाद डॉ. रीना के नेतृत्व में योग सत्र आयोजित किया गया। योगाभ्यास के दौरान छात्राओं को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया और नियमित योग करने की सलाह दी गई। नशा मुक्ति विषय पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में स्वयंसेविकाओं ने स्लोगन के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए समाज से नशे को दूर करने का आह्वान किया।
स्वयंसेविकाओं ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के अनुभव सुने और उनके साथ समय बिताया। डॉ. शीतल द्वारा संचार कौशल विकसित करने के उद्देश्य से कम्युनिकेशन गेम का आयोजन किया गया। इस गतिविधि से छात्राओं में आत्मविश्वास, टीम वर्क और प्रभावी संवाद क्षमता का विकास हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशिमा के निर्देशन में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या अलका गुलाटी ने स्वयंसेविकाओं से फीडबैक लिया और दिनभर की गतिविधियों की सराहना करते हुए छात्राओं को समाज सेवा से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें